विशव में इतिहास रचने वाले रेस्लर, जिनमें एक भारतीय भी शामिल है।

नमस्कार दोस्तों तो कैसे हैं आप ? आशा करता हूँ, कि आप हमेशा की तरह अच्छे ही होंगे, जी हाँ आपने बिल्कुल सही पढ़ा कि रेस्लिंग की दुनिया में नाम कमाने वाले रेस्लरों में से एक भारीतय रेस्लर भी है, जिसने इतिहास रच दिया और भारत देश का नाम ऊंचा किया है। वैसे तो भारत में कई पहलवान और रेस्लर एैसे पैदा हुए हैं, जिन्हें हम भूलकर भी भुला नहीं सकते हैं। जिनमें से एक रेस्लर, जिनका नाम आप सभी ने सुना होगा ‘द ग्रेट खली‘ उर्फ दलीप सिंह राणा। जो कि रेस्लिंग की दुनिया के बेताज बादशाह भी रह चुके हैं। बड़े-बड़े पहलवानों को धूल चटाने वाले ये भारत के पहले ऐसे रेस्लर हुए हैं। जिन्होंने ड़ब्लू डब्लू ई में भारत का नाम रोशन किया और विश्वविख्यात रेस्लरों जैसे- अंण्डरटेकर, बतिस्ता और जॉन सीना तक को हरा दिया था।

तो आज हम ऐसे ही रेस्लरों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने रेस्लिंग की दुनिया में बहुत ही कम समय में अपना नाम रोशन किया है। फिर चाहे वो किसी भी देश के हों, तो चलिए शुरू करते हैं-
द ग्रेट खली- सात फीट से ज्यादा की कद काठी के ये पहलवान भारत के एकलौते ऐसे पहलवान थे जिन्होंने डब्लूड़ब्लूई की दुनिया में काफी नाम कमाया था, और हिन्दुस्तान की जनता के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की जनता के दिलों में राज किया। दोस्तों ऐसा नहीं है कि जो रेस्लर जिस देश को होगा, उसी देश में उसके चाहने वाले हों। बल्कि पूरी दुनिया उनकी दीवानी होती है। द ग्रेट खली भी ऐसे ही रेस्लर थे जिनको पूरी दुनिया पसंद करती थी। वर्तमान समय में खली रेस्लिंग को बहुत बढ़ावा देते हुऐ नज़र आते हैं। उन्हें अकसर यूट्यूब में भी ‘सीड़ब्लूई' नाम के रेस्लिंग चैनल को भी सपोर्ट् करते हुये देखा जाता है। उन्होंने अपने रेस्लिंग करियर में कई खिताब जीतकर अपने नाम किये थे।




जॉन सीना- भले ही जॉन सीना भारतीय नहीं है और भारत से उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है, लेकिन फिर भी भारतीयों के दिलों पर राज़ करने वाले रेस्लरें में उनका नाम भी सबसे ऊपर गिना जाता है। उनकी पर्सनैलिटी की तो दुनिया दीवानी है ही, और उनकी बॉण्ड़ी तो काबिलेतारीफ है। केवल यही नहीं उन्होंने कई बार डब्लूड़ब्लूई का खिताब अपने नाम किया और लम्बे समय तब उसे बरकरार रखा।
अंण्ड़रटेकर- शायद ही दुनिया में कोई ऐसा इंसान होगा जिसने अंण्डरटेकर का नाम न सुना हो। अंण्डरटेकर को रेस्लिंग की दुनिया में ‘डैण्ड मैन‘ के नाम से जाना जाता है। उन्हें भी दुनिया में सभी लोग पसंद करते है। लेकिन फिलहाल अब तो वो बहुत ही कम रेस्लिंग करते नज़र आने लगे हैं कारण है उनकी उम्र, अपनी बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें संयास लेना पड़ेगा क्यूँकि हर कोई जानता है, कि शारीरिक क्षमता कम होने पर बड़े से बड़ा पहलवान भी धरासाही हो जाता है।
रोमन रेन- वैसे तो रोमन रेन की फैन फॉलोविंग बहुत ही ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन अभी वह रेस्लिंग की दुनिया से थोड़ा दूरी बनाये हुऐ हैं। कारण है उनकी बिमारी। वह लंबे समय से कैंसर की बिमारी से गुजर रहे हैं। लेकिन फिर भी वह इस बिमारी से लड़ते नज़र आते हैं। रोमन रेन पहले ऐसे रेस्लर थे जिन्होंने काफी कम समय में ही रेस्लिंग की दुनिया में बहुत ज्यादा नाम कमाया था। खैर उनकी सेहत को देखते हुए उन्हें हॉस्पिटल में भी भर्ती रहना पड़ा, लेकिन उम्मीद है वो काफी जल्दी वापसी करेंगे और फिर से लोगों का दिल जीतेंगे। हम उनकी लम्बी उम्र की कामना जरूर करेंगे। है ना दोस्तों।
तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही, आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा जरूर बतायें और आप किस रेस्लर को पसंद करते है ? ये भी बताऐं, बहुत-बहुत धन्यवाद।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment