नमस्कार दोस्तों। तो कैसे हैं आप ? आशा करता हूँ, आप सब हमेशा की तरह अच्छे ही होंगे, तो स्वागत है आपका हमारे इस स्पेशल ब्लॉग में आज हम आपको उबले हुये अण्डे खाने के फायदे बताऐंगे, कि किस तरह इसका सेवन करने से आपकी जीवनशैली में नए बदलाव आ सकते हैं। और इसका उपयोग करने से आपके शरीर पर क्या असर पड़ेगा ? उबले हुए अण्डे़ खाने से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन तो मिलता ही है, यह सब जानते हैं। और सभी लोग इसका सेवन भी करते हैं। लेकिन इसे कितनी मात्रा में लेना चाहिए और किन लोगों को इसकी बहुत आवश्यकता होती है, इसी विषय में आज हम चर्चा करेंगे। तो ज्यादा समय न लेते हुए शुरू करते है।
फायदेः- भरपूर मात्रा में शरीर को ताकत और प्रोटीन की कमी को दूर करने में सहायक होने के साथ ही यह हमारे मस्तिष्क में अच्छा प्रभाव ड़ालता है। हमारा मस्तिष्क तेज और सक्रिय हो जाता है। और शरीर को कई पोषक तत्व भी मिलते है। रोज चार उबले हुए अण्ड़े खाने से हमारे शरीर को बहुत लाभ पहुंचता है। इसे सीमित मात्रा में ही सेवन करें जैसे कि दो उबले हुए अण्ड़े सुबह और दो शाम को खा सकते हैं। इसका रोज़ सेवन करने से हमारे शरीर की दुर्बलता हमेशा के लिए दूर हो जायेगी, और शरीर बहुत बलवान भी हो जायेगा। लेकिन इसका ज्यादा उपभोग करने से हमारे शरीर को नुकसान भी पहुँच सकता है। जैसे- कि गर्मी में इसका उपयोग करने से हमारा पेट खराब हो जाता है। और एलर्जी के भी लक्षण सामने आने लगते है।
किन लोगों को इसका उपभोग करना चाहिऐः- जो लोग काफी शारीरिक क्षमता वाला काम करते हैं, उन्हें इसका उपभोग जरुर करना चाहिये, ताकि निरंतर उनके शरीर को ताकत मिलती रहे और कभी भी शरीर दुर्बल न हो। और आजकल की जीवन शैली में देखा गया है, कि नौजवान लड़के जिम जाना भी बहुत पसंद करते हैं। और वो चाहते हैं, कि उनका शरीर बहुत बलवान हो जाये और वो नौजवान भरपूर मात्रा में प्रोटीन देने वाले पदार्थां का सेवन करने लगते है। जिनमें से एक उबले हुए अण्ड़े भी वो प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए लेते है। और खासतौर पर शारीरिक तौर पर परिश्रम करने वाले लोगों को भी इसका उपयोग करना चाहिऐ। जो लोग मज़दूरी करते है। और सुबह से शाम तक बस काम ही करते रहते है, उन सभी लोगों को इसका भरपूर उपयोग करना चाहिये। कई लोग तो स्वाद के लिए ही अण्ड़े का ऑमलेट बनाकर खाते है। जिसका कि हमारे शरीर को ज्यादा फायदा नहीं मिलता है। इससे अच्छा तो आप या तो अण्ड़े को उबालकर खायें या फिर कच्चा भी सेवन कर सकते है।
तो बस दोस्तों बहुत-बहुत धन्यवाद आपका अमूल्य समय देने के लिए आशा करता हूं, कि अब आप भलीभांति उबले हुए अण्डे का सेवन करने के लाभ जान गये होंगे। आज के लिए बस इतना ही मिलते हैं हमारे अगले लेख में जो कि बहुत ही स्पेशल होगा आप सभी के लिए आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बतायें और आप लोग अण्डे़ किस तरह से खाना पसंद करते हैं। ये भी बताइयेगा।
0 comments:
Post a Comment